कर्नाटक में उफनते झरने के पास खड़ा 23 वर्षीय शख्स अचानक फिसलकर पानी में गिरा, हुई मौत
कर्नाटक के उडुपी में उफनते झरने के पास पत्थर पर खड़ा शरत नामक एक 23 वर्षीय युवक अचानक फिसलकर पानी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 23 जुलाई की बताई जा रही है और घटना के वक्त उसका दोस्त शरत का वीडियो बना रहा था। मृतक शिवमोगा ज़िले के भद्रावती का रहने वाला था।