ऐंकर सुधीर चौधरी पर सांप्रदायिक सद्भावना के खिलाफ साज़िश रचने को लेकर कर्नाटक में केस दर्ज

बेंगलुरु (कर्नाटक) में 'आज तक' न्यूज़ चैनल के ऐंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ एक कार्यक्रम में 'सांप्रदायिक सद्भावना' के खिलाफ साज़िश रचने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि चौधरी ने दावा किया था कि कर्नाटक में व्हीकल सब्सिडी स्कीम सिर्फ अल्पसंख्यकों को मिल रही है, हिंदुओं को नहीं। चौधरी ने कहा, "लड़ाई के लिए तैयार हूं।"

Load More