कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी तो मछुआरों को ₹10 लाख का बीमा देंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक में मछुआरा समुदाय से संवाद के दौरान कहा, "राज्य में पार्टी की सरकार बनती है तो मछुआरों को ₹10 लाख का बीमा देंगे।" उन्होंने कहा, "मछुआरा समुदाय की महिलाओं के लिए ₹1 लाख का ब्याज मुक्त लोन और प्रतिदिन अधिकतम 500 लीटर डीज़ल लेने पर ₹25/लीटर की सब्सिडी देंगे।"