कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल ने सीएम चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर छोड़ा निर्णय

कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता के नाम पर निर्णय लेंगे। इससे पहले बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक के बीच मुख्यमंत्री पद के दावेदार और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया व डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने शांगरी-ला होटल के बाहर नारेबाज़ी की।

Load More