कर्नाटक में कार के टैंकर से टकराने पर कार सवार महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की हुई मौत
बेलगावी (कर्नाटक) में शनिवार को एक कार और टैंकर के बीच टक्कर से कार में सवार महाराष्ट्र के एक नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, नवविवाहित जोड़े की शादी 10 दिन पहले हुई थी। एक अधिकारी के अनुसार, नवविवाहित जोड़ा बनशंकरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था तभी निप्पानी और मुधोल के बीच यह हादसा हुआ।