कर्नाटक में कारी उत्सव में सांडों ने कई लोगों को कुचल कर किया घायल
विजयपुरा (कर्नाटक) में रविवार को कारी उत्सव के दौरान सांडों ने कई लोगों को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सांड लोगों को कुचलते और मारते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम-से-कम 8 सांडों को रस्सियों में बांधकर उत्सव में दौड़ाया गया था।