कर्नाटक में किसानों के बेटों से शादी करने वाली लड़कियों को देंगे ₹2 लाख: कुमारस्वामी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने एक रैली में एलान किया है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो किसानों के बेटों से शादी करने वाली लड़कियों को ₹2 लाख देंगे। उन्होंने कहा, "मेरे पास एक याचिका आई थी कि लड़कियां किसानों के बेटों से शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।"