कर्नाटक में किसानों को इस वर्ष सूखे की वजह से ₹30,000 करोड़ का हुआ नुकसान: सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को बताया कि राज्य में इस वर्ष सूखे की वजह से किसानों को करीब ₹30,000 करोड़ का नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, "लगभग 42 लाख हेक्टेयर में फैली फसल नष्ट हुई और राज्य के 236 तालुकों में से 216 को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है।" बकौल मुख्यमंत्री, केंद्र से ₹4,860 करोड़ मांगे हैं।