कर्नाटक में घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के 4 सदस्य
कर्नाटक के मैसुरु में घर में एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में दंपति व उनके 2 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घर अंदर से बंद था और आशंका है कि घर में एलपीजी सिलिंडर से रिसाव होने के चलते दम घुटने के कारण चारों लोगों की मौत हुई होगी।