कर्नाटक में चुनाव से पहले वीडियो जारी करने पर कांग्रेस ने ईसी से की पीएम मोदी की शिकायत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले वीडियो संदेश जारी करने को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ईसी) के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस महासचिव व पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "क्या प्रधानमंत्री पर कानून लागू नहीं होता है?" सुरजेवाला के मुताबिक, चुनाव आयोग के लिए यह एक अग्निपरीक्षा है।