कर्नाटक में छात्राओं को मिली हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति

कर्नाटक सरकार ने छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य के शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर के नेतृत्व में हुई एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंत्री सुधाकर ने कहा, "हमने सभी की स्वतंत्रता को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया। हम लोगों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।"

Load More