कर्नाटक में ट्रायल के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में गिरा डीआरडीओ का ड्रोन
कर्नाटक के चित्रदुर्ग के एक खेत में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) का ड्रोन तापस 07 ए-14 रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्रोन क्षतिग्रस्त हालत में नज़र आ रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय ड्रोन परीक्षण उड़ान पर था और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।