कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत पहला केस दर्ज; 24-वर्षीय युवक गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत पहला केस दर्ज कर 24-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उत्तर बेंगलुरु निवासी सय्यद मुईन पर 19-वर्षीय लड़की का जबरन धर्म-परिवर्तन करवाने का आरोप है। बकौल पुलिस, लड़की ने अपनी मर्ज़ी से शादी करने की बात कही है लेकिन उसके धर्म-परिवर्तन की बात जानकर उसकी मां ने एफआईआर दर्ज कराई है।