कर्नाटक में नशे की हालत में मस्जिद में घुसकर शख्स ने कहे अपशब्द, किया गया गिरफ्तार
मंगलुरु (कर्नाटक) में एक शख्स ने नशे की हालत में एक मस्जिद में घुसकर कथित तौर पर अपशब्द कहे जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मज़दूर है जो 20 दिन पहले मज़दूरी के लिए मंगलुरु आया था। बकौल पुलिस, स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया था जिसके आधार पर कार्रवाई हुई।