कर्नाटक में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतीं लता मल्लिकार्जुन ने कांग्रेस को दिया समर्थन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतीं लता मल्लिकार्जुन ने रविवार को कांग्रेस को बिना शर्त अपना समर्थन दे दिया। लता ने राज्य के हारापान्नाहल्ली विधानसभा सीट से जीत हासिल की है और वह कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री एम.पी. प्रकाश की बेटी हैं। गौरतलब है, कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में 135 सीटें जीती हैं।