कर्नाटक में पीएम मोदी ने फल बेचने वाली महिला मोहिनी से की मुलाकात, तस्वीर आई सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरसी (कर्नाटक) में फल बेचने वाली महिला मोहिनी गौड़ा से मुलाकात की जिसकी तस्वीर सामने आई है। 'एएनआई' के अनुसार, वह फलों को पत्तियों में लपेटकर बेचती हैं और अगर कोई फल खाने के बाद पत्तियां फेंक देता है तो उन्हें उठाकर कूड़ेदान में फेंक देती हैं। पीएम मोदी ने उनके काम की सराहना की है।