कर्नाटक में प्रपोज़ल ठुकराने पर युवक ने कांग्रेस पार्षद की बेटी की 7 बार चाकू घोंपकर की हत्या
कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी (23) की 7 बार चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा का क्लासमेट था और प्रपोज़ल ठुकराने पर उसने घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, आरोपी ने कुछ समय पहले ही कॉलेज छोड़ दिया था।