कर्नाटक में बिरयानी की दुकान के मालिक के पास मिले 30 यूपीआई क्यूआर कोड्स
कर्नाटक के वाणिज्यिक कर विभाग ने बेंगलुरु ग्रामीण ज़िले के होसकोटे शहर में बिरयानी दुकान मालिकों द्वारा जीएसटी की कथित चोरी का पर्दाफाश किया है। एक अधिकारी ने बताया, "हमें बिरयानी की एक दुकान के मालिक के पास 30 क्यूआर कोड मिले। हमें उसके आवास से ₹1.47 करोड़ नकद भी मिले, हमने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।"