कर्नाटक में बोरवेल में गिरे 2 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकाला गया, 20 घंटे चला बचाव अभियान
कर्नाटक के विजयपुरा में बुधवार शाम को अपने घर के पास खेलते समय 16 फीट गहरे बोरवेल में गिरे सात्विक नामक करीब 2 वर्षीय बच्चे को गुरुवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल के समानांतर 21 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था और करीब 20 घंटे तक बचाव अभियान चलाकर उसे बचाया गया है।