कर्नाटक में 'भारत जोड़ो' और लंदन में 'भारत तोड़ो' की बात करते हैं राहुल: असम के सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक रैली में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए आए थे लेकिन लंदन में उन्होंने 'भारत तोड़ो' की बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय संसद की बुराई की जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं, मातृभूमि का सम्मान करते हैं।