कर्नाटक में मंदिरों से हटेगा सरकारी नियंत्रण, सीएम ने सदन में पेश किया प्रस्ताव
कर्नाटक के मंदिरों को स्वायत्तता देकर उनसे सरकार का नियंत्रण हटाने को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट में प्रस्ताव पेश किया। बोम्मई ने कहा, "मंदिरों पर से सरकार का नियंत्रण हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।" राज्य में 34,550 से अधिक मंदिर धर्मादा विभाग के तहत आते हैं।