कर्नाटक में लोकसभा चुनाव से पहले ज्वेलर के घर से ₹5.60 करोड़ व 106 किलो आभूषण किए गए ज़ब्त
कर्नाटक पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले छापेमारी कर एक ज्वेलरी शॉप के मालिक के घर से ₹5.60 करोड़ नकद और 106 किलोग्राम के सोने-चांदी के आभूषण ज़ब्त किए हैं। पुलिस ने चांदी की 68 छड़ें ज़ब्त की हैं और आभूषणों की कीमत ₹2 करोड़ से ज़्यादा की आंकी गई है। पुलिस ने मालिक को हिरासत में ले लिया है।