कर्नाटक में शख्स को गिरफ्तार कर बरामद की गईं ₹6 लाख के मूल्य की 54 साइकल

पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु (कर्नाटक) में शनिवार को साइकल चुराने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उससे ₹6 लाख के मूल्य की 54 साइकल बरामद की गईं। बकौल पुलिस, "साइकल चुराकर बेचना आसान होता है। आरोपी सार्वजनिक स्थलों, घरों...अपार्टमेंट्स से चोरी किया करता था।" आरोपी एक साइकल ₹3,000-₹4,000 में बेचकर पैसे का इस्तेमाल मनचाही ज़िंदगी जीने के लिए करता था।

Load More