कर्नाटक में शिवकुमार के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर लगाए पोस्टर, की सीएम बनाने की मांग
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थकों ने रविवार को बेंगलुरु स्थित उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के समर्थकों ने भी उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाकर उन्हें कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बताया था।