कर्नाटक में सरकारी कर्मचारी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर 1 मार्च से करेंगे हड़ताल
कर्नाटक सरकार कर्मचारी संघ ने कहा है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं होने पर राज्य के सरकारी कर्मचारी 1 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के अध्यक्ष सी.एस. शदाक्षरी ने कहा, "मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सरकारी कर्मचारियों के प्रति आंखें मूंद ली हैं। मुख्यमंत्री के रवैये से राज्य के 9 लाख सरकारी कर्मचारी दुखी हैं।"