कर्नाटक में सरकारी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर दिखी सनी लियोनी की तस्वीर
कर्नाटक में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की तस्वीर नज़र आने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेता बी.आर. नायडू ने एडमिट कार्ड की तस्वीर ट्वीट की है। वहीं, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने कहा कि अभ्यर्थी अपने फोटो खुद अपलोड करते हैं।