कर्नाटक में सीएम की सुरक्षा में चूक, चुनाव प्रचार के दौरान उनके करीब हथियार लेकर पहुंचा शख्स

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सुरक्षा में सोमवार को चूक देखने को मिली। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी व बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से प्रत्याशी सौम्या रेड्डी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स हथियार लेकर मुख्यमंत्री के करीब पहुंच गया और उसने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए सिद्धारमैया को माला भी पहनाई।

Load More