कर्नाटक विधानसभा के पहले मुस्लिम स्पीकर बने कांग्रेस के यू.टी. खादर
कर्नाटक में मंगलुरु सीट से कांग्रेस विधायक यू.टी. खादर को बुधवार को राज्य विधानसभा का स्पीकर चुना गया और इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले मुस्लिम नेता बन गए। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पद के लिए खादर के नाम का प्रस्ताव रखा था जिन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। खादर 2013-18 में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।