कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने पीएम मोदी को बताया 'शनि', कहा- देश पर उनका प्रकोप है
कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता केआर रमेश कुमार ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'शनि' बताते हुए कहा है, "देश पर उनका प्रकोप है।" उन्होंने कहा, "आप (प्रधानमंत्री) उस सीट पर बैठ गए हैं जिसपर कभी इंदिरा गांधी बैठती थीं।" बीजेपी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है।