कर्नाटक विधानसभा के हॉल में लगाई गई सावरकर की तस्वीर, कांग्रेस ने जताया विरोध

कर्नाटक विधानसभा के हॉल में सोमवार को विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर का अनावरण किया गया जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने कहा कि हम विधानसभा में बीजेपी के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस तस्वीर को लगाया है। बकौल शिवकुमार, बीजेपी विधानसभा की कार्यवाही बाधित करना चाहती है।

Load More