कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। कर्नाटक में इस विधानसभा चुनाव में कुल 58,545 मतदान केंद्रों पर 5 करोड़ से अधिक मतदाता 2,615 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। गौरतलब है कि इस चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई को होगी।