कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों का कैसा रहा प्रदर्शन?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टॉप-5 अमीर उम्मीदवारों में से 3 ने जीत हासिल की है। सबसे अमीर उम्मीदवार यूसुफ शरीफ (निर्दलीय, संपत्ति- ₹1,633 करोड़) और दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार एन. नागराजू (बीजेपी, संपत्ति- ₹1,609 करोड़) को क्रमश: चिकपेट और होसाकोटे से हार मिली है। तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार डी.के. शिवकुमार (कांग्रेस, संपत्ति- ₹1,413 करोड़) को कनकपुरा से जीत मिली है।