कर्नाटक विधानसभा में 224 में से 217 नवनिर्वाचित विधायक हैं करोड़पति, शिवकुमार सबसे अमीर
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 217 नवनिर्वाचित विधायक करोड़पति हैं। इन विधायकों में से कांग्रेस के डी.के. शिवकुमार सबसे अमीर विधायक हैं और उन्होंने ₹1,413 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। बकौल रिपोर्ट, इनमें से सर्वाधिक (132) करोड़पति विधायक कांग्रेस के हैं जिसके बाद बीजेपी (63) का स्थान है।