कर्नाटक सरकार ने आउटसोर्स सरकारी नौकरियों में महिलाओं को दिया 33% आरक्षण

कर्नाटक सरकार ने आउटसोर्स सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है और इस संबंध में मुख्य सचिव पी. रवि कुमार ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी किया। गौरतलब है, कर्नाटक में लगभग 4.6 लाख कर्मचारियों के साथ 7.2 लाख स्वीकृत पदों पर लगभग 1.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारी हैं। अब लगभग 50,000 पद महिला कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे।

Load More