कर्नाटक सरकार ने कॉटन कैंडी व गोभी मंचूरियन में फूड कलर्स के प्रयोग पर लगाई रोक
कर्नाटक सरकार ने कॉटन कैंडी और गोभी मंचूरियन में रोडामाइन-बी फूड कलरिंग एजेंट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, "इसका उपयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" पिछले महीने तमिलनाडु सरकार ने प्रदेश में कॉटन कैंडी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था।