कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के 20 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर लिखा, "मुख्यमंत्री ने सिद्धारमैया को कर्नाटक का सीएम बनाए जाने पर बधाई दी है और कार्यक्रम में उनकी जगह टीएमसी सांसद काकोली घोष दास्तीदार शामिल होंगी।"