कर्नाटक सीएम ने अस्पताल में भर्ती रामेश्वरम कैफे बम विस्फोट के घायलों से की मुलाकात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए बम विस्फोट में घायल लोगों से शनिवार को अस्पताल में मुलाकात की। सीएम ने कहा, "सभी घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति अब बेहतर हो रही है।" गौरतलब है, शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था।