कर्नाटक से बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास का 76 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, कई दिनों से थे बीमार

कर्नाटक में बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास का रविवार देर रात को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। चामराजनगर सीट से सांसद श्रीनिवास बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। श्रीनिवास 76 वर्ष के थे और परिवार में उनकी पत्नी और 3 बेटियां हैं।

Load More