कर्नाटक हाईकोर्ट ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी को दी ज़मानत
कर्नाटक हाईकोर्ट ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के एक आरोपी को ज़मानत दी है। बकौल कोर्ट, आरोपी 5 साल से हिरासत में है और जब मुकदमे में अनुचित देरी होती है तो ऐसे में मुकदमा जल्द पूरा नहीं हो सकता इसलिए ज़मानत दी जा सकती है। आरोपी को ₹1 लाख का निजी बॉन्ड भरने के लिए कहा गया है।