कर्नाटक हाईकोर्ट ने शाओमी की ₹5,551 करोड़ ज़ब्त करने की ईडी की कार्रवाई पर लगाई रोक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने विदेशी मुद्रा कानूनों के संदिग्ध उल्लंघन के लिए शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों से ₹5,551.27 करोड़ ज़ब्त करने की ईडी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। वहीं, दैनिक गतिविधियों के लिए ज़ब्त खातों को संचालित करने की भी अनुमति मिली है। शाओमी ने कहा था, "हमारे रॉयल्टी...भुगतान और बैंक…स्टेटमेंट वैध व सही हैं।"