कर्नाटक हिजाब मामले में एससी फिर सुनवाई के लिए तैयार, कहा- नई बेंच के लिए करेंगे विचार
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट फिर से सुनवाई के लिए तैयार हो गया। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि वह इस मामले पर सुनवाई की तारीख जल्द तय करने के साथ नई बेंच गठित करने पर विचार करेंगे। गौरतलब है, 13-अक्टूबर 2022 को इस मामले पर शीर्ष अदालत के 2 जजों ने अलग-अलग फैसला दिया था।