कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी टीसीएस, स्टार्टअप्स द्वारा निकाले गए लोगों की करेगी भर्ती
टीसीएस के एग्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट मिलिंद लक्कड़ ने 'पीटीआई' को बताया है कि कंपनी कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी। लक्कड़ ने कहा, "हम ऐसा (छंटनी) नहीं करते हैं, हम कंपनी में टैलेंट को निखारने में विश्वास करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि टीसीएस स्टार्टअप्स द्वारा निकाले गए लोगों की भी भर्ती करने की योजना बना रही है।