कर्ज़ के चलते खुदकुशी करने वाले शख्स की बेटी की यूपी पुलिस ने कराई शादी, गहने देकर किया विदा
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) की पुलिस ने कर्ज़ से परेशान होकर अप्रैल में खुदकुशी करने वाले एक शख्स की बेटी की शादी कराई है। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने वधू पक्ष के रूप में बारातियों का स्वागत किया और विवाह संपन्न होने के बाद लड़की को सोने-चांदी के गहने सहित अन्य उपहार देकर विदा किया।