कल अमावस-सूर्यग्रहण के बीच महाराष्ट्र में पीएम की सभा थी, ऐसा बुरा योग वर्षों बाद आया: उद्धव
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है, "सोमवार को सूर्यग्रहण था, अमावस थी और महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा थी और ऐसा बुरा योग वर्षों बाद आया।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री एक पार्टी का प्रचार करने लगें तो यह अच्छी बात नहीं है। प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि बीजेपी नेता के तौर पर उनकी आलोचना करेंगे।"