कलेक्टर टीना डाबी के सामने राजस्थान में सांसद ने की अफसरों की शिकायत, डाबी ने दिया जवाब
बाड़मेर (राजस्थान) में कलेक्टर टीना डाबी के साथ बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने सोलर-विंड एनर्जी कंपनियों को लेकर कहा है, "कंपनियां प्रभावित लोगों को उचित मुआवज़ा नहीं दे रही हैं।" उन्होंने कहा, "एसडीएम कंपनियों का पक्ष ले रहे हैं...उनके मुनीम जैसा बर्ताव कर रहे हैं।" डाबी ने कहा, "ऐसा नहीं है सर...संबंधित वीडियो आधा है...पूरा नहीं देखा गया है।"