कल किन राज्यों में है भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए कई राज्यों में भारी और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और ओडिशा में तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।