कलाकार को साहसी होना चाहिए: रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर ऐक्ट्रेस अनु अग्रवाल
फिल्म 'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने 'बॉलीवुड बबल' के इंटरव्यू में ऐक्टर रणवीर सिंह के न्यू़ड फोटोशूट के बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह सब ठीक है। एक पुरुष को, एक कलाकार को साहसी होना चाहिए।" उन्होंने 'द क्लाउड डोर' में अपने टॉपलेस सीन के बारे में भी बात की।