कलाकार ने व्यूज़-लाइक के लिए ले ली गायक अंकित बालियान की हत्या की ज़िम्मेदारी, पकड़ा गया
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की ज़िम्मेदारी लेने वाले गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर व्यूज़-लाइक बढ़ाने के लिए उसने हत्याकांड की ज़िम्मेदारी लेने वाला वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने पर उसके सब्सक्राइबर 28 से बढ़कर 7,000 हो गए थे।