कल की सोचो, थरूर की सोचो: मतदान से पहले थरूर ने पोस्टर शेयर कर मांगा समर्थन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने सोमवार को होने वाले मतदान से पहले ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर अपने लिए समर्थन मांगा है। थरूर ने पोस्ट में 'कल की सोचो, थरूर की सोचो' हैशटैग लिखा। थरूर द्वारा शेयर पोस्टर में 16 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में लिखा है, "अगर मैं आपकी जगह होता तो अपना वोट शशि थरूर...को देता।"