कल्ट क्लासिक 'सुब्रमण्यपुरम' से डेब्यू करने वाले तमिल ऐक्टर आज ऑटो चलाकर कर रहे गुज़ारा
तमिल कल्ट-क्लासिक फिल्म 'सुब्रमण्यपुरम' (2008) से डेब्यू करने वाले ऐक्टर मारिमुथु आर्थिक तंगी के चलते ऑटो-रिक्शा चलाकर गुज़ारा करने को मजबूर हैं। बचपन में ही माता-पिता को खोने वाले मारिमुथु चेन्नई आने से पहले लाइट-माइक्रोफोन जैसे उपकरण रिपेयर करते थे। बकौल मारिमुथु, उन्होंने ऐक्टिंग नहीं छोड़ी और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में 'सुब्रमण्यपुरम' के सीक्वल में उन्हें लिया जाएगा।